शिव सेवा संस्थानम् ने कराया महारूद्राभिषेक, उमड़ा जनसैलाब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_96.html
जौनपुर। शिव सेवा संस्थानम् द्वारा जनेवरा फतेहगंज में स्थित अल्पेश्वर नाथ शिव मन्दिर पर 11 हजार पार्थिव शिवलिंग की स्थापना करके महारूद्राभिषेक कराया गया। इस अनुष्ठान में जनवेरा, फतेहगंज, बढ़ौली, फिरोजपुर सहित अगल-बगल के कई गांवों के सैकड़ों हिन्दू बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज ने समस्त हिन्दुओं को एकजुट होकर भगवान की सनातन धर्म की रक्षा के लिये संकल्पबद्ध कराया। साथ ही कहा कि आज सनातन धर्म को विश्व के अमेरिका रूस जैसे विकसित देशों में माना जा रहा है परन्तु सनातन धर्म की धरा रहे भारतवर्ष में सनातन धर्म पतन की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर सनातन धर्म की रक्षा के लिये संकल्पित एवं समर्पित होना पड़ेगा। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय, अमित शुक्ला, बसन्त शुक्ला, विकास शुक्ला, विमल सिंह, सतीश यादव, मनीष सोनी, प्रमोद गौतम, राम खेलावन गौतम, राजू सोनकर, भोलू सरोज के अलावा हजारों महिला, पुरूष, जवान, बूढ़े मौजूद रहे। अन्त में अध्यक्ष विमल सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
