तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिये जुट जायं शिक्षकः रमेश सिंह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_992.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता मंे नगर के टीडी इण्टर कालेज में हुई जहां प्रदेश मंत्री/वाराणसी मण्डल संघर्ष समिति के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि 10, 11 व 12 अगस्त को संयुक्त राष्ट्रीय कर्मचारी परिषद के साथ कलम बन्द हड़ताल को एकजुट होकर सफल बनाने के लिये जनपद के समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी जुट जायं। बैठक को मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, मंत्री सुधाकर सिंह के अलावा अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुये हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। इस दौरान डा. गजाधर राय व प्रमोद सिंह को सदर, राणा प्रताप सिंह व दिनेश चक्रवर्ती को केराकत, संजय तिवारी व राम सेवक राम को बदलापुर, अशोक वर्मा व अरविन्द पटेल को मड़ियाहूं, विजय बहादुर यादव व जयकिशुन यादव को मछलीशहर, केशनाथ तिवारी व विजेन्द्र मोहन यादव को शाहगंज तहसील का प्रभार सौंपा गया। अन्त में बीएनबी इण्टर कालेज के प्रवक्ता सुधीर त्रिपाठी के पिता एवं द्वारिका प्रसाद इण्टर कालेज दशरथपुर के शिक्षक अजय यादव और बीडी इण्टर कालेज मनिहां गोविन्दपुर के शिक्षक मुरली सिंह की माता के निधन पर शोक जताया गया। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर शशि प्रकाश मिश्र, रविन्द्र मिश्र, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, मो. आजम खां, सुरेश यादव, प्रदीप सिंह, दयाराम यादव, दिनेश शुक्ल, हीरा लाल मौर्य के अलावा संघ के तमाम शिक्षकों की उपस्थिति रही।

