aajtaktimes

10 सूत्रीय मांगांे को लेकर रोडवेजकर्मियों ने बस के पहिये को किया जाम

जौनपुर। प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बीती रात को चक्काजाम कर दिया जिससे यात्रियों को रात से ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ गया। इसी को लेकर ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर सभा आयोजित हुई जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर निंदा की गयी। साथ ही आगाह भी किया गया कि यदि रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2016 को समाप्त नहीं किया गया तो आगामी स्थिति और भयावह होगी। इसके अलावा अन्य मांगों पर चर्चा करते हुये वक्ताओं ने कहा कि आगामी 18 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित धरने को सभी कर्मचारी सफल बनायें। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा भी संभव है। इस अवसर पर व्रतदेव तिवारी, अजीत चौबे, शिव प्रताप सिंह, आरपी सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, अमरनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2012397665171447633

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item