aajtaktimes

तेली समाज का स्वाभिमान सम्मेलन का भव्य आयोजन 11 को

जौनपुर। आचार्य विनोबा भावे के 121वें जयन्ती पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा 11 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 से 4 बजे तक साहू समाज धर्मशाला के सभागार में राष्ट्रीय तेली (साहू) स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरायन साहू (पूर्व सदस्य राज्यसभा) एवं विशिष्ट अतिथि तेली साहू समाज बिहार के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती कंचन गुप्ता (सदस्य बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) जयकिशन साहू पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, नन्द लाल साहू चेयरमैन नगर पंचायत सुरियावां सन्त रविदास नगर भदोही, राजेश गुप्ता अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) अनिल गुप्ता (पीसीएस) विपणन अधिकारी आजमगढ़ हैं। इसके अलावा मेवा लाल साहू पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, गिरजा शंकर गुप्त एडवोकेट मुम्बई हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मदन लाल गुप्ता राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली, यशपाल गुप्त एडवोकेट एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, अनिल साहू एरिया मार्केटिंग आफिसर इलाहाबाद एवं पूर्व अध्यक्ष स्नेही क्लब इलाहाबाद, विपिन गुप्त (पीसीएस), जीत लाल गुप्ता कृषि अधिकारी प्रतापगढ़, मुरारी हजारी लाल गुप्ता राष्ट्रीय युवा महामंत्री अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली, एसपी गुप्ता राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, जितेन्द्र गुप्त (पीसीएस) की भी गरिमामयी उपस्थिति होगी। उक्त कार्यक्रम में वर्ष 2016 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त स्वजातीय बच्चों, पंचायत चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले स्वजातीय बन्धुओं का सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. डीसी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, मोती लाल साहू, अरविन्द गांधी बलिया, तेज बहादुर गुप्ता वाराणसी, चन्द्रिका प्रसाद साहू इलाहाबाद, मुन्ना लाल साहू प्रतापगढ़, गांधी सतीश गुप्त भदोही, रामजी साहू वाराणसी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता (पीसीएस) पूर्व मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली करेंगे। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष डा. यशवन्त गुप्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

UP 7168441994582117180

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item