aajtaktimes

12 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

जौनपुर। शाहगंज नगर के सदानन्द शिशु मन्दिर में प्रांगण में आयोजित 12 दिवसीय योग शिविर का समापन हवन-पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर डा. विश्वम्भर नाथ त्रिपाठी विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग गन्ना कृषक महाविद्यालय ताखा पूरब मुख्य अतिथि एवं श्रीमती रीता जायसवाल अध्यक्ष व गीता जायसवाल महामंत्री जायसवाल समाज शाहगंज विशिष्ट अतिथि रहीं। इसके अलावा योग गुरू मनोज पाण्डेय अध्यक्ष पतंजलि, वीरेन्द्र योगी अध्यक्ष युवा भारत, सुबाष चन्द्र बरनवाल, डा. किरन यादव प्रधानाचार्य बालिका इण्टर कालेज/योग प्रभारी महिला पतंजलि, प्रतिभा प्रभारी योग शिविर के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार जताया।


Related

UP 1843002703376056778

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item