aajtaktimes

बसपा को लगा झटका 4 विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ ।यूपी मे बसपा के चार विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रुक-रुक कर विरोधियों को सियासी झटके देने की रणनीति पर चल रही भाजपा ने कुछ दिन की चुप्पी के बाद सोमवार को बसपा को करारा झटका दिया।
बहुजन समाज पार्टी के सहारनपुर से विधायक महावीर राना, शाहजहां पुर के रोशन लाल, ओम कुमार और लखीमपुर खीरी के रोमी साहनी ने सोमवार की दोपहर भाजपा मुख्यालय लखनऊ पहुंच कर पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चारों विधायकों के पार्टी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि बसपा में मची भगदड़ खत्म नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर नेताओं के शामिल होने का सिलिसिला लगातार जारी है। पार्टी में शामिल हो रहे नए और पुराने कार्यकर्ता मिल कर यूपी से सपा और बसपा को बाहर करने का काम करेंगे। बसपा विधायकों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। कई ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रवक्ता हरीश्चंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, मनीष दीक्षित समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 658516124367255855

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item