aajtaktimes

न्यायालय के आदेश पर सरायख्वाजा पुलिस ने की 82 की कार्यवाही

जौनपुर। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये सरायख्वाजा पुलिस ने आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा करके 82 की कार्यवाही किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध संख्या 530/2015 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी में राम अवध यादव पुत्र राम खेलावन निवासी जेठपुरा एवं मेवा लाल पुत्र गोरखनाथ यादव एवं किरन यादव पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी गौसपुर चकिया महिमापुर थाना सरायख्वाजा आरोपी हैं। न्यायालय में पेश न होने पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने इसे गम्भीरता से लेते हुये 82 की कार्यवाही का आदेश दिया जिसका पालन करते हुये सरायख्वाजा थाने के शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी पन्ने लाल ने अपनी टीम के साथ तीनों आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर क्षेत्र में डुग्गी पिटवाया। इस मौके पर आरक्षी जय प्रकाश प्रजापति सहित महिला व पुरूष के जवान मौजूद रहे।

Related

UP 2534243899145891171

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item