aajtaktimes

भाकियू का सीएचसी पर धरना आज

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गांवो के साथ-साथ सीएचसी बनीकोडर में गन्दगी कायम
होने के बाद भी साफ सफाई व दवाइयों का छिडाकव न होने से नाराज भाकियू ने
चिकित्सा अधीक्षक रामसनेहीघाट को शिकायत पत्र देकर 4 सितम्बर तक अस्पताल
सहित गांवो में दवाइयों का छिडकाव न होने पर 5 सितम्बर को अस्पताल में
धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी है।भाकियू के जिलाउपाध्यक्ष मायाराम यादव
ने चिकित्सा अधीक्षक रामसनेहीघाट को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि
क्षेत्र के लोगो में डेंगू का भय कायम हो चुका है तथा अबतक कई मौते
डेंगू, मलेरिया की चपेट में आने से हो चुकी है तथा कई लोग इसकी चपेट में
है जिनका उपचार किया जा रहा है इस सबके बाद भी जहां गांवो में अभी तक
दवाइयों का छिडकाव नही किया गया है वही अस्पताल परिसर खुद गन्दगी की चपेट
में पहुंच चुका है अस्पताल में बडी बडी घास बीमारियों को दावत दे रही है
तथा यहां पर आने वाले मरीजो का उपचार ठीक से नही किया जा रहा है। जिससे
भाकियू कार्यकर्ताओं काफी रोष व्याप्त है। शिकायत में धमकी दी गई है कि
अगर जनहित में आगामी 4 सितम्बर तक क्षेत्र के सभी गांवो में दवाइयों का
छिडकाव व अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को व दवा का छिडकाव नही किया गया
तो आगामी 5 सितम्बर को मजबूरन भाकियू अस्पताल में धरना प्रदर्शन करने को
विवश होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्साधिकारी रामसनेहीघाट की होगी।

Related

UP 3035037466269686372

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item