एमिटी लॉ स्कूल लखनऊ के बच्चे बाढ़ पीड़ितों के लिये आगे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_13.html
जौनपुर। एमिटी लॉ स्कूल लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने वाराणसी के नक्खी घाट पर राहत शिविर कैम्प लगाया जहां बाढ़ से पीड़ित परिवारों सहित गरीब व असहाय बच्चों को मदद पहुंचाया। कैम्प के माध्यम से बाढ़ से पीड़ित परिवार को राहत सामग्री प्रदान की गयी। साथ ही घर-घर जाकर बाढ़ से पीड़ित परिवार से मिलकर उनके जरूरत की सामग्रियां उन्हें प्रदान किया गया। इसी क्रम में सदर अस्पताल में जाकर पीड़ितों से मिलकर फल, दवा आदि उपलब्ध कराया गया। कैम्प में एमिटी लॉ स्कूल के प्रोफेसर अभिषेक भारद्वाज, स्वाती सिंह, अमन श्रीवास्तव, यशवंत कुमार, इन्द्राणी, आकाश, दिव्यांश, शशांक दुबे, कन्हैया के अलावा गांव के मोनू, दीपक कुमार, शिवा, प्रदीप, रामजी, विजय, अरविन्द मौजूद रहे।

