aajtaktimes

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं इकाई भंग

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद शाखा की बैठक रविवार को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जिलाध्यक्ष मो. असलम की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय पर हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से निष्क्रियता के चलते मड़ियाहूं इकाई को भंग करके पूर्व माध्यमिक विद्यायक जमुआ के शिक्षक फूलचन्द्र तिवारी को संयोजक बनाया गया। इसी क्रम में बताया गया कि 28 सितम्बर को रामपुर, 29 सितम्बर को रामनगर, 2 अक्टूबर को बक्शा, 8 अक्टूबर को जलालपुर, 9 अक्टूबर को धर्मापुर, 13 अक्टूबर को मड़ियाहूं एवं 15 अक्टूबर को सिकरारा बीआरसी पर संघ का चुनाव होगा। इस दौरान धर्मापुर ब्लाक इकाई के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा. अतुल प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, डा. शरण सिंह, डा. विजय बहादुर सिंह, शिव कुमार सरोज, लाल साहब यादव, मो. कैश, विनय यादव, मो. इश्तियाक, शेर बहादुर मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related

UP 4567189934773624705

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item