aajtaktimes

पूजन व भण्डारे के बाद गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

जौनपुर। आदर्श गणपति पूजा समिति हुसेनाबाद देहात (नैपुरवा) में स्थापित गणपति पूजा के समापन पर भक्तांे ने अग्रदेव भगवान गणेश की प्रतिमा का भारी गाजे-बाजे के साथ विसर्जन कर दिया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े आदि जयकारे के साथ चल रहे थे जो ढोल-नगाड़े पर नृत्य भी कर रहे थे। पूजन मण्डप से निकली शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण की जिसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। समाजसेवी धर्मेन्द्र चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुये पूजन व भण्डारे के बाद विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण मोहन चौहान, अजीत चौहान, रवि कुमार, संतोष कुमार, राधेमोहन चौहान, सरोज, प्रमोद विश्वकर्मा, अजय कुमार, क्रांति देवी, प्रतिभा देवी, नेमा चौहान, कल्लू चौहान सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में समाजसेवी बृजेश चौहान ‘पाजू’ ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

UP 3209511117329855976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item