aajtaktimes

पाकिस्तान जैसे भिखारी देश का जवाब दिया जायः डा. शेख

जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के उरी में गत दिवस पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा देश के वीर सपूतों पर हमला निंदनीय है। देश के 18 शहीदों की मौत का बदला लेने के लिये सैनिकों को खुली छूट दे दी जाय, ताकि भविष्य में पाकिस्तान फिर कभी ऐसी कायरतापूर्ण कार्य की हिम्मत न कर सके। उक्त बातें सिटी नर्सिंग होम शाहगंज के प्रबन्धक डा. तारिक बी. शेख ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों व उनके आकाओं को हमें अब सबक सिखाने की आवश्यकता है। हमारे पास विश्व की चौथी सबसे बड़ी सेना है तथा आधुनिक मिसाइलों व हथियारों की भी कमी नहीं है लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान जैसा भिखारी देश आतंकी हमला करता रहता है। अन्त में उन्होंने देश के लिये शहीद हुये जवानों के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुये डा. शेख ने केन्द्र सरकार से मांग किया कि शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये सहायता प्रदान करे।


Related

UP 4927061876068063382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item