पंकज को जायसवाल समाज सहित वैश्य समुदाय ने दी बधाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_266.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज जायसवाल को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाये जाने पर जनपद के जायसवाल समाज सहित वैश्य समुदाय ने बधाई देते हुये पार्टी के इस निर्णय को सराहा और श्री जायसवाल को बधाई दिया। जायसवाल समाज ने बैठक करके अपने समाज के पंकज जायसवाल का स्वागत करते हुये बधाई दिया। इस अवसर पर इं. विजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, हेमंत जायसवाल, शुभम जायसवाल, डा. मंजू जायसवाल, रीता जायसवाल, बबली जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने किया। इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अरविन्द बैंकर, अविनाश गुप्ता, इन्द्रजीत, मोहित वर्मा, गौतम सोनी, विनोद बैंकर, अशोक सेठ, सुभाष गुप्ता, संदीप वर्मा, पूनम विश्वकर्मा, शैल साहू, अनुज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर नगर के उर्दू बाजार में स्थित पंकज जायसवाल के आवास पर पहुंचकर लोगों ने उन्हें बधाई दिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि अमित शाह ने जिस विश्वास से उन्हें अपनी कमेटी में शामिल किया है, मैं अपनी पूरी निष्ठा से संगठन के लिये समर्पित होकर कार्य करूंगा। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

