aajtaktimes

शिवपाल का चला डंडा , अखिलेश के करीबियों को पार्टी से किया आउट

यूपी समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल यादव ने सीएम अखिलेश यादव के 7 करीबियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं ने शनिवार को अखिलेश को फिर प्रदेश अध्‍यक्ष बनाने की मांग काे लेकर हंगामा किया था। इसके बाद मुलायम सिंह के घर का भी घेराव किया था। बवाल की वीडियो रिकॉर्डिंग देखे जाने के बाद इन लोगों को बर्खास्त किए जाने का फैसला लिया गया। बता दें कि अखिलेश और शिपवाल के बीच विवाद को मुलायम सिंह ने हाल ही में खत्म कराया था।
तीन एमएलसी जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनके नाम सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया और संजय लाठर हैं।
यूथ विंग के चार अध्‍यक्षों मो. एबाद, बृजेश यादव, गौरव दुबे और दिग्‍विजय सिंंह देव को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
इन सभी पर मुलायम के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी करने और पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप हैं।

Related

World 7529048585773291979

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item