aajtaktimes

भाजपा विधायक की आंख में मिर्ची डालकर भागे युवक

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक सेामवार को दिन निकलते ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। कुछ युवक सुबह-सुबह भाजपा विधायक की आंखों में मिर्च डालकर भाग गए। भाजपा विधायक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों युवक के बारे मेंं अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने यह हरकत क्‍यों की, इसका भी कुछ पता नहीं चल सका है। 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह शहर सीट से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल लोगों की जनसमस्‍याएं सुन रहे थे। उस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। इस बीच तीन युवक भी वहां पहुंचे। उन्‍होंने कुछ देर वहां पर विधायक से भी बात की। इतने में एक युवक ने अचानक तेज मिर्च विधायक की आंखों की डाल दी। मिर्च आंखों में पड़़ते ही तेज जलन के कारण विधायक की चीख निकल गई। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, वैसे ही तीनों आरोपी फरार हो गए। 
निजी अस्‍पताल में कराया भर्ती
इसके बाद लोगों ने फाैैरन भाजपा विधायक को एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्‍टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा विधायक की आंखों में मिर्च डाले जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और रिश्‍तेदार अस्‍पताल पहुंचने लगे, जिस कारण अस्‍पताल में भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
अभी नहीं पता चला मकसद
बताया जा रहा है क‍ि तीनों युवकों से भाजपा विधायक से पार्टी में शाामिल होनेे को लेकर चर्चा हुई। उधर, अभी उनके मकसद का पता नहीं चल पाया है। यह भी बताया जा रहा है क‍ि एक युवक को विधायक जानते हैं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related

UP 458619788450895181

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item