माली समाज की बैठक आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_339.html
जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की बैठक 18 सितम्बर दिन रविवार को समाज के पप्पू माली के वाजिदपुर स्थित आवास पर होगी। इस आशय की जानकारी देते हुये विपिन माली ने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष पप्पू माली ने उक्त बैठक में स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

