भाजपा नेता बच्चा भइया बनाये गये डीआरयूसीसी सदस्य
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_347.html
जौनपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने भाजपा के जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट को रेलवे डीविजन लखनऊ का सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया है। उक्त मनोनयन पत्र रेलवे बोर्ड के डिप्टी डारेक्टर संजय मनोचा ने जारी किया है। इस पर जनपद के भाजपाजनों ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित भाजपा के राष्ट्रीय, प्रान्तीय, क्षेत्रीय व जिला नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एडवोकेट, पूर्व सासंद विद्यासागर सोनकर, सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, सांसद राम चरित्र निषाद, विधायक सीमा द्विवेदी, गिरिश चन्द्र यादव, क्षेत्रीय संयोजक अमित श्रीवास्तव, रामसिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह दुर्गवंशी, पियूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, अजीत प्रजापति, सतीश दूबे, जनार्दन सिंह, धर्मपाल चौधरी, सुनील सेठ, मनोज दूबे, अभय राय, अजय प्रधान, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, गौरव श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह डाटा, आलोक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य ने बच्चा भइया को बधाई देते हुये खुशी जतायी है।

