सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर खुले जिम ने मनायी वर्षगांठ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_374.html
जौनपुर। इंकलाब जिन्दाबाद का नारा आज भी हममें जोश भर देता है। ऐसा नारा देने वाले महान देशभक्त शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर खुले फाइट क्लब जिम ने अपनी पहली वर्षगांठ मनायी। शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित जिम में एक दिवसीय महिला जिम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर अमृत कुमार, आदर्श यादव व आफताब ने जिम से होने वाले लाभ को बताया। साथ ही शहीद भगत सिंह के जन्मदिन अवसर पर न्यू मेंबर्स की साल भर की फीस आधी कर दी गयी। इस अवसर पर जेसीआई शक्ति, लायंस महिला विंग, पतजंलि महिला योग, जायसवाल महिला समाज, अग्रहरि महिला समाज सहित रीता जायसवाल, गीता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीती अग्रहरि, आराधना अग्रवाल, अमृत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

