aajtaktimes

पूजा पण्डाल में हुआ देवी जागरण व झांकी का आयोजन

जौनपुर। श्री गणपति बप्पा पूजा समिति द्वारा श्री शिवशक्ति धाम पूर्वी सहकारी कालोनी उमरपुर-रूहट्टा में श्री गणेश पूजनोत्सव पर भव्य श्रृंगार व 108 दीपमालाओं से आरती का आयोजन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे। इस दौरान भजन संध्या व झांकी प्रस्तुत की गयी जिससे लोग मंत्र-मुग्ध रहे। पवन नृत्य कला मन्दिर के पवन मोदनवाल द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी जिसमें शिव ताण्डव, सती वियोग, कृष्ण सुदामा, महिषासुर वधिनी मुख्य रहे। साथ ही दीपक पाठक ने देवी गीत प्रस्तुत कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इसके अलावा जुबेर खान, पारूल नन्दा, वर्षा मौर्या ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक अश्वनी उपाध्याय एडवोकेट ने किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3022907814744736460

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item