aajtaktimes

किशोरी को जबरन साथ ले गया पड़ोसी, होटल में गैंगरेप

बरेली । पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को यूपी के बरेली ले जाकर होटल में गैंगरेप किया। देर शाम को किशोरी वापस घर लौटी तो घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर में किशोरी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर उसे बरेली चलने को कहा। जब उसने मना किया तो जबरन डरा-धमका कर बरेली ले गए।आरोप है कि बरेली में चौपुला के पास किशोरी को समोसे खिलाये और बाद में एक होटल में ले गए। होटल के कमरे में दोनों उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा और सामूहिक दुराचार किया।

Related

World 3897435673475961991

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item