आज कानपुर में होगा राहुल गांधी का रोड शो,
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_491.html
कानपुर में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा के दौरान आज रोड शो करेंगे. रोड शो की पूरी तैयारियां कर ली गयी है. रोड शो के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर से रास्ते को पाट दिया है.कांग्रेस के शहर अध्यक्ष एचपी अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष गांधी का शो बुधवार शाम शास्त्री नगर से शहर में प्रवेश करेंगा उसके बाद वह शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ देर शाम फूलबाग पहुंचेगा.
इस रोड शो से पहले शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके घाटमपुर में गांधी की खाट सभा का भी आयोजन किया गया है. रोड शो के बाद राहुल रात को स्टेट हाउस में ही रूकेंगे उसके बाद 22 की सुबह वह उन्नाव के लिये रवाना हो जायेंगे.
उन्होंने बताया कि रोड शो के दौरान शहर में कई स्थानों पर राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा तथा नुक्कड़ सभायें भी की जायेंगी. रोड शो के पूरे मार्ग को बैनर और पोस्टरों से सजाया गया है तथा शो की पूरी तैयारी कर ली गयी है.
राहुल के रोड शो के लिये एसपीजी के साथ साथ जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं.