कामयाब रहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन,
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_495.html
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 400 से 800 रूपए प्रतिमाह वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मानदेय वृद्धि एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि अखिलेश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 800 रूपए जबकि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 750 रूपए प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 400 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
इसके फलस्वरूप आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3200 से बढ़कर 4000 रूपए प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 2250 से बढ़कर 3000 रूपए प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1600 से बढ़कर 2000 प्रतिमाह हो जाएगा। इन मानदेय वृद्धि से लगभग 1,54,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 20,000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 1,54,000 आंगनबाड़ी सहायिकाएं लाभान्वित होंगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मानदेय में वृद्धि समेत अन्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आभार व्यक्त किया है। इस बीच महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ (पाण्डेय)गुट की महामंत्री नीलम पाण्डेय ने मानदेय बढ़ोत्ती को नाकाफी बताते हुए 2 सितम्बर से कलम बंद आन्दोलन जारी रखने की घोषणा की है।