aajtaktimes

यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। कृषि परिसर में यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन जनपदश्शाखा का चुनाव/अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसके चुनाव अधिकारी अंजनी उपाध्याय व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल सिंह व संजय श्रीवास्तव रहे जबकि चुनाव प्रेक्षक महेश सिंह प्रान्तीय संगठन मंत्री रहे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये अमित मिश्र 26 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संजय तिवारी को हराकर विजयी घोषित किये गये। वहीं जिला मंत्री हेतु अरूण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शरद पटेल 30 मतों से विजयी हुये। अन्य पदों के लिये निर्विरोध चयन हुआ। इसके बाद उप कृषि निदेशक द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश सिंह प्रान्तीय संगठन मंत्री ने किया जहां आजमगढ़ कृषि के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महासंघ वाराणसी के अध्यक्ष अनिल सिंह, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मंत्री व महासंघ के प्रान्तीय संगठन मंत्री अजय सिंह, सिंचाई के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अखिलेश उपाध्याय, महासंघ के महामंत्री संजय चौधरी, सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री शिव कुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष अजय सिंह, महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कृषि विभाग चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष राकेश सिंह, मंत्री राजेश श्रीवास्तव, चालक संघ के अध्यक्ष अनूप चन्द सहित हृदेश सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।

Related

UP 3302308070129502292

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item