aajtaktimes

भारी वारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो मासूम की मौत



जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में भारी वारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी एक महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। सभी घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर दो शव को कब्जे में लेने के बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के कारण पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
नगर से सटे नेवादा गांव में आज सूबह से हो रही भारी बारिश ने एक परिवार के लिए बज्रपात साबित हुआ। इस गांव के दुर्गा प्रसाद यादव का कच्चा मकान धराशायी होकर उनके पक्के मकान पर गिर पड़ा। मलबे में दबने के कारण दुर्गा प्रसाद की बेेटा किशन यादव और उनकी बहन की बेटी प्रिया यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। उनका बेटी रितू यादव पत्नी गीता देवी और बहन रिना बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा करीब साढ़े तीन बजे हुआ। सूचना मिलते ही लाईनबाजार जफराबाद समेत कई थानो की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
एसडीएम सदर राकेश पटेल ने जांच पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया है।




Related

न्यूज़ 3658144364526388893

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item