aajtaktimes

विश्व हिन्दू सेवा संघ ने विधायक प्रतिनिधि का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शुक्ला के आह्वान पर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री डा. रंजना सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गयी अभद्र पोस्ट की निंदा किया। साथ ही पोस्ट करने वाले सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खां के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। इसी को लेकर जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि के नेतृत्व में गुरूवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे से पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किये और बाद में ओलन्दगंज चौराहे पर विधायक प्रतिनिधि का पुतला फूंके। इसी क्रम में संघ के वरिष्ठ सदस्य सतीश सेठ व प्रितम सिंह ने कहा कि हिन्दू महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके अलावा मनोज अग्रहरि व मुकेश सोनी ने हिन्दू महिला के सम्मान में संघ मैदान में का नारा दिया। इस अवसर पर नितिन अग्रहरि, राहुल यादव, आशुतोष सिंह, विष्णु गोस्वामी, संदीप बिन्द, चन्दन सेठ, जय प्रकाश सोनी, विट्टू सेठ, रोहित गुप्ता, पवन गुप्ता, शिवा सोनी, दीपक वर्मा, इन्द्रजीत देववंशी, मोहित सेठ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 1860085410026405232

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item