रामबाबू के समर्थन में उतरे साधु संत, भेजा राज्यपाल को ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_620.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपनी पंाच सूत्रीय मांगो को लेकर आज श्री पंचमुखी हनुमत धाम
पीठाधीश्वर के पदाधिकारियों ने एक बैठक की और रामनगर पुलिस द्वारा
निर्दोष फसाये गये भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मामले में
निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इन लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक
ज्ञापन प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को भेजा। प्रेसवार्ता के दौरान श्री
पंचमुखी हनुमत धाम के पीठाधीश्वर के मुखिया उदितानंद ब्रहम्चारी का कहना
था कि ग्राम टटेरपुर में विनोद कुमार की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार
मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये की आर्थिक मद्द और मृतक के घर के एक
सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। उन्होने आगे कहा कि मुकदमा दर्ज होने के
बाद भी अभी तक सभी नामजद आरोपी खुलेआम पुलिस संरक्षण में घूम रहे हैं।
उनका यह भी आरोप था कि धरना दे रहे भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी व अन्य
कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने जिस बेरहमी से निर्दोष कार्यकर्ताओं पर
लाठी चार्ज किया है उनके विरुद्ध भी जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज करवाये और
कार्यवाही करे। भाजपा नेताओं पर जो फर्जी मुकदमा पुलिस द्वारा दर्ज किया
गया है उसको तत्काल वापस लिया जाये। इतना ही नही पुलिस कर्मियों द्वारा
बेगुनाह महिलाओं पर भी जो अत्याचार किया गया है। उसकी भी उच्चस्तरीय जांच
हो। श्री ब्रहम्चारी ने चेतावनी दी है कि अगर हम लोगों की मांगे पूरी नही
हुईं तो पूरे प्रदेश का साधु संत एक बड़ा आन्दोलन छेड़ेगा। बैठक में मुख्य
रुप से स्वामी प्रकाशानन्द, दीपक गिरी, स्वामी गोविन्दा नन्द, राजाराम
शर्मा, अवधेश कुमार अग्निहोत्री, स्वामी देवेश्वर तीर्थ व शंकरदास के
अलावा भाजपा नेता वैभव मिश्रा आदि लोग शािमल थे।