बिन बारिश गिरी आकाशीय बिजली, गाय की गयी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_642.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोडा खास गांव में शुक्रवार को बिन बारिश के आकाशीय बिजली जोरदार तड़तड़ायी और भारी गरज के साथ आम के पेड़ पर गिर गयी। इससे पेड़ की एक मोटी डाल के परखच्चे उड़कर करीब 20 फिट दूरी पर जाकर बिखर गये। पेड़ के पास बंधी गाय की मौत हो गयी। आकाशीय बिजली को ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखकर महसूस किया। इसबाबत उक्त गांव के चौहान बस्ती के साहबल ाल चौहान, अखिलेश चौहान, मिथिलेश चौहान, सुनील चौहान ने बताया कि अचानक आकाश में जोरदार गरज हुई। बारिश की एक बूंद नहीं थी लेकिन पल भर में ट्यूब लाइट की तरह मोटी लकीर संजय चौहान के घर के पास स्थित आम के पेड़ में टकराती दिखी। पेड़ के पास बंधी एक गाय की मौत हो गयी। यह तो संयोग अच्छा था कि आकाशीय बिजली की इस कहर में ग्रामीण बाल-बाल बच गये।

