aajtaktimes

डेंगू से हुई मौतों पर अखिलेश ने कसे डॉक्टरों के पेंच, कहा-लापरवाही बर्दाश्­त नहीं

लखनऊ । डेंगू के मद्देनजर  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी अस्पतालों में अपातकालीन चिकित्सा सुविधा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में अपातकालीन सेवा पर तैनात चिकित्सकों तथा स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जीवन-रक्षक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अस्पतालों की अपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की जांच के लिए निरीक्षण करने को कहा है।अखिलेश ने जिलाधिकारियों को डेंगू रोग के उपचार के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डेंगू के उपचार व बचाव के संबंध में कार्य योजना तैयार कर संबंधित जिलाधिकारी से अनुमोदित करवाएं और उसके अनुसार कार्रवाई करें।
 

Related

UP 8232395005124752214

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item