लायंस क्लब ने शिविर लगाकर बच्चों को खिलायी गयी कृमि नियंत्रण की दवा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_686.html
जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस पर एडारटेड प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर डा. क्षितिज शर्मा द्वारा 91 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका जौनपुर व संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द द्वारा बच्चों की कृमि मुक्ति की दवा खिलाकर शिविर का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात् डा. शर्मा ने स्वास्थ्य के बारे में बताया कि अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। श्री टण्डन ने कहा कि स्वच्छता व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये, क्योंकि अधिकतर रोग गन्दगी से ही पैदा होते हैं और हमारे शरीर को हानि पहुंचाते हैं। संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों मे कुपोषण व खून में कमी होती है जिसके कारण सदैव थकावट महसूस होती है। अतः इसकी रोकथाम आवश्यक है। इस अवसर पर संयोजक सै. मो. मुस्तफा, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता, डा. शिवानन्द अग्रहरि, प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, राधेश्याम मिश्रा, हेमलता, राजनाथ सिंह. प्रधान सुषमा देवी, संजय कुमार, वीना देवी, रीता, नरसिंह मौर्या के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
