aajtaktimes

मुलायम बोले- अखिलेश शिवपाल से जलते हैं !

समाजवादी पार्टी में खेमेबंदी शांत नहीं होते देख पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव ने बेटे और सीएम अखिलेश यादव को कड़ी फटकार लगाई। मुलायम ने यहां तक कह दिया कि अगर अखिलेश मेरा बेटा नहीं होता तो उन्हें कोई भी मंजूर नहीं करता। वे चाचा शिवपाल से जलते हैं। दरअसल, शनिवार को अखिलेश को दोबारा एसपी की प्रदेश यूनिट का प्रेसिडेंट बनाने को लेकर अखिलेश के समर्थकों ने मुलायम के घर के बाहर नारेबाजी की। यहां तक कि गेट के बाहर पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। नाराज मुलायम ने कहा- यह तमाशा नहीं चलेगा ।
मुलायम शनिवार को पार्टी वर्कर्स से काफी नाराज दिखे। उन्होंने डांटते हुए कहा- "यह तमाशा नहीं चलेगा। 2014 में अखिलेश की सारी बातें मानी थी, लेकिन पार्टी 5 सीटें ही जीत पाई। शर्मिंदा किसने किया? मैंने या अखिलेश ने?"
"अखिलेश को दोबारा एसपी की प्रदेश यूनिट का प्रेसिडेंट नहीं बनाया जा सकता है।"
- "मैंने पार्टी को खून से सींचा है। शिवपाल ने पार्टी के लिए काफी कुछ झेला और त्याग किया है।"
- "अखिलेश और शिवपाल के रिश्ते पहले से ठीक नहीं हैं। अखिलेश गलत फैसले भी ले सकते हैं। मेरे पास गलतियां सुधारने का हक है।"

Related

World 3883035579339162406

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item