नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_725.html

परियोजना अधिकारी एम0पी0 सिंह ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्था उद्योग विकास संस्थान वाराणसी विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किये गये प्रशिक्षणार्थियों को इस रोजगार मेलें में उनके इच्छानुसार जनपदों में प्लेसमेन्ट कम्पनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। और ऐसे प्रशिक्षणार्थी जो अपना स्वयं का रोजगार करना चाहते हैं उन्हें स्व-रोजगार कार्यक्रम के अर्न्तगत बैंकों से ऋण दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्व-रोजगार कार्यक्रम के अर्न्तगत अब तक 171 ऋण आवेदकों के आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित किये जा चुके हैं। उक्त रोजगार मेले में आये विभिन्न कम्पनियों यथा- भारत दूत समाचार पत्र, पाठक सिक्यूरिटीज, वी टू मार्ट, कोलकाता बाजार, वी-मार्ट, जी0डी0 मार्ट, ज्वेलरी बैग मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी, आइसेकी कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग, उमा इलेक्ट्रानिक्स इंस्टीट्यूट, सेक्योर सिक्योरिटी सर्विस, बुडलैण्ड सर्विस, इन-फो आई, मे0एवन, श्रीराम इंश्योरेन्स कंपनी, सायबर कम्प्यूटर, कोलकाता बाजार, कीर्तिकुन्ज आटो मोबाइल्स ने प्रतिभाग कर बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस रोजगार मेला में 1030 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र तथा 337 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। शहर मिशन प्रबन्धक वसीम सिद्दीकी ने कार्यक्रम उपस्थित लोगों को स्वयं सहायता समूह के गठन तथा उससे होने वाले फायदों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।
कौशल प्रशिक्षण संस्था उद्योग विकास संस्थान वाराणसी के सचिव अमर कुमार अग्रवाल व रश्मि पाठक ने सभी अतिथियों को बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सायबर कम्प्यूटर के संचालन राजीव पाठक ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के0के0 त्रिपाठी, ऊषा राय व संदीप चौधरी, बृजनन्दन स्वरूप डूडा, दिनेश सिंह, मालती वर्मा, महेन्द्र कुमार अग्रहरि, रवि मौर्य, विनिता देवी, सी0बी0 साहॅू, सहित भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी एवं समूह की महिलायें उपस्थित रही।
