श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_734.html
जौनपुर। आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को देखते हुये श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर ओलन्दगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में विस्तार बैठक हुई। इस दौरान संरक्षक मण्डल के सदस्य डा. राम नारायण सिंह, विजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया व रामजी जायसवाल की देख-रेख में महासमिति की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। इस मौके पर नवचयनित अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद ‘बबलू’ व महासचिव लाल बहादुर यादव ‘नैपाली’ द्वारा घोषित कार्यकारिणी के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राजेश अग्रहरि (अहियापुर), संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष- संजय अस्थाना, राम आशीष विश्वकर्मा, सचिव- राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट, रितेश विश्वकर्मा, सह सचिव- बृजेश यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष- संतोष सेठ, संगठन सचिव- दीपक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, लेखा परीक्षक- राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी- राजेश मौर्य, धीरज जायसवाल, प्रवक्ता- संदीप चौरसिया, शोभायात्रा प्रभारी- रोहन सिंह, लक्ष्मीकांत प्रजापति, मनीष साहू, विसर्जन प्रभारी- शिव चरन निषाद ‘भल्लू’ और सहायक विसर्जन प्रभारी- बलराम निषाद, रोहित निषाद, शुभम निषाद बनाये गये हैं। इसी तरह कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, पत्रकार अजय पाण्डेय, कृष्ण कुमार जायसवाल, ज्ञान प्रकाश आर्य, महफूज अली सिद्दीकी, रविन्द्र निषाद ‘पप्पू’, जगदीश मौर्य ‘गप्पू’, संजीव यादव व जयकृष्ण साहू ‘जैकी’ विशिष्ट सदस्य बनाये गये हैं। विस्तार बैठक का संचालन महासचिव लाल बहादुर यादव ‘नैपाली ने किया।

