नसीमुद्दीन या सतीश मिश्रा नहीं होंगे मुख्यमंत्री : मायावती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_740.html
सहारनपुर। मायावती ने बड़ा ब्यान दिया है कि यूपी 2017 चुनाव में नसीमुद्दीन, सतीश मिश्रा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। यह भाजपा की फैलाई अफवाह है। मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगी। यदि 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुझे दिल्ली भी जाना पड़ा तो भी यूपी का मुख्यमंत्री निष्ठावान दलित व्यक्ति ही बनाया जाएगा। जो लोद राज्यसभा में भेजे गए या दूसरे प्रदेशों में प्रभारी बनाए गए हैं, वे भी मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाएंगे। केवल यूपी में निषठा से बसपा के मिशन में जुटे दलित व्यक्ति को ही मेरे दिल्ली जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
