aajtaktimes

दामाद ने ससुरावालों की बेरहमी से की हत्या

राजधानी दिल्ली की नंदनगरी में मंगलवार को  हुए ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। राजेश नाम के एक शख्स ने अपनी ही ससुरालवालों पर जमकर कहर ढायाऔर तीन लोगों की हत्या कर दी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दरअसल ये पूरी घटना उस वक्त की है जब रात में पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था कि तभी दामाद ने उनपर कहर बरपाना शुरू कर दिया। राजेश नाम के इस शख्स ने लाठी डंडों और पत्थर से अपने ससुर राम सिंह, साले राजू और साढ़ू किरनपाल पर हमला कर दिया। जिससे इन दोनों की मौत हो गई। वहीं साले का बेटा और राजेश का साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गए।
नंदनगरी में हुए इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। क्योंकि वारदात के बाद वो भी छत से कूद गया था। अब पुलिस राजेश के अस्पताल से छूटने का इंतजार कर रही है ताकि आगे इस वारदात का असली सच सामने लाया जा सके।

Related

news 4973431105224655879

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item