लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने जरूरतमंदों में बांटा अनाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_79.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के एक होटल मंे सैकड़ों जरूरतमंदों को अनाज वितरित किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी जरूरतमंदों को एक थैले में चावल, दाल, तेल, घी, नमक, मसाला, सब्जी वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ला.प्रदीप जायसवाल, ला. मनोज पाण्डेय, ला. रूपेश जायसवाल, ला. डा. डीके गुप्त, ला. मो. अब्बास, ला. शैलेश्वर, ला. सुनील अग्रहरि, ला. श्यामजी गुप्त, ला. महेन्द्र जायसवाल, ला. डा. डीसी तिवारी, ला. अरुण पाण्डेय, ला. आरपी सिंह, लायनेस अध्यक्ष गीता जायसवाल, लायनेस आशा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

