aajtaktimes

पटरी से उतरे हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के पांच ड‌िब्बे, देखें ट्रेनों के बदले रूट

फैजाबाद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया. जब दून एक्‍सप्रेस के 5 डिब्‍बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में किसी के जानमाल का नुकसान नही हुआ है. वहीं रेल मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए है.
बता दें, कि यह हादसा फैजाबाद रेलवे स्‍टेशन के पास हुआ है. जहां दुर्घटना में एस-1, एस-2, एस-3 और दो जनरल डिब्‍बे पटरी से उतर गए. डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर कूच कर गए.वहीं रेल मंत्रालय ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं. उत्तर रेलवे जीएम एके पुठिया व लखनऊ मण्डल डीआरएम एके लाहौटी घटना स्‍थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया.

Related

UP 4575032457829831193

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item