aajtaktimes

नेताजी की बात नहीं टालेंगे, अध्यक्ष पद से हटाया तो बुरा लगाः अखिलेश

लखनऊ (एएनएस )। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह गायत्री प्रसाद पर नेताजी की बात मानेंगे। उनकी बात नहीं टालेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया, जिसका बुरा लगा।उन्होंने कहा कि वह शिवपाल के विभाग वापस कर देंगे लेकिन कोई उनके अध्यक्ष पद वापस देने की बात नहीं कर रहा है। टिकट बांटे जाएं तो नेताजी उनकी भी बात सुनें। कोई अच्छा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद मांगे तो वह भी दे देंगे।लखनऊ के ताज होटल में हुए एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि जिसका रिएक्शन आप लोगो ने देखा, हो सकता है कम उम्र का तकाजा हो, लेकिन नौजवानों का फैसला इसी तरह का होता है।अखिलेश ने कहा कि उनकी वजह से परिवार में झगड़ा नहीं हो रहा है। यह झगड़ा सिर्फ इस कुर्सी का है, जिस पर वह बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चाचा जानते हैं कि दीपक सिंघल को किसने हटाया।

Related

UP 5955081454406576061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item