aajtaktimes

मैं मुलायम के साथ, पार्टी को कमजोर नहीं होने दूंगा : शिवपाल

लखनऊ (एएनएस )। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तल्खी बढ़ने के बीच कल देर रात नाटकीय रूप से मंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे।
शिवपाल ने इस्तीफा दिये जाने के बाद से अपने घर के बाहर खड़े अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘हम नेताजी :मुलायम: के साथ हैं। उनका संदेश हमारे लिये आदेश है। हम सभी सपा को मजबूत करेंगे। हम पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे। हम हर हाल में नेताजी के साथ हैं।’’ उन्होंने अपने पक्ष में नारेबाजी कर रहे समर्थकों से कहा, ‘‘आप पार्टी दफ्तर जाएं। हम नेताजी तक अपनी बात पहुंचा देंगे।’’ पिछले दिनों खनन मंत्री के पद से बख्रास्त किये गये गायत्री प्रसाद प्रजापति भी इस दौरान शिवपाल के साथ खड़े दिखे। इसके अलावा बड़ी संख्या में विधायकों और मंत्रियों ने भी शिवपाल से मुलाकात की।गत 13 सितम्बर को शिवपाल के करीबी अधिकारी दीपक सिंघल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मुख्य सचिव पद से हटाये जाने के बाद मुख्यमंत्री को सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह शिवपाल को जिम्मेदारी दे दी गयी थी। थोड़ी ही देर बाद अखिलेश ने शिवपाल से लोकनिर्माण, राजस्व और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभाग छीन लिये थे।

इससे बढ़ी तल्खी के बीच शिवपाल ने कल शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री पद तथा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अखिलेश ने मंत्री पद से उनके त्यागपत्र को अस्वीकार कर दिया था।

Related

UP 5908310535498932099

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item