सपा की साइकिल का पहिया जाम, कांग्रेस दिलायेगी किसानों को उनका हक : राहुल गांधी
आजमगढ़ । दिल्ली से यूपी में देवरिया से शुरु किये किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अम्बेडकरनगर, जौनपुर के बाद आजमगढ़ में पहुंचे। देर शाम को आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के ठेकमा बिजौली स्थित जनता इंटर कालेज में करीब तय समय से करीब साधे तीन घंटे बाद किसानों के साथ खाट सभा करने पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों व किसानों की भीड़ जमी रही। अपने 22 मिनट के संबोधन में यहां भी राहुल के निशाने पर करीब 21 मिनट मोदी रहे। राहुल ने मोदी को अपनी सोच बदलने की नसीहत दे डाली। किसानों के दर्द को बयां करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी अपनी सोच में बदलाव लाएं। यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। जैसे वर्ष 2008 में 70 हज़ार करोड़ माफ़ किया गया था। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों के कर्ज को भूल गए हैं। मन की बात में किसान याद नहीं आते। किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ होना चाहिए। किसानों के उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की जरूरत है। खून पसीने से तैयार की गयी अरहर की दाल को किसान बाजार में बेचता है तो उसे चालीस रुपया मिलता है। लेकिन वही किसान जब खरीदने जाता है तो उसे दो सौ रुपए देने पड़ते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने बोला था, सरकार बनने पर सबके खाते में 15 लाख रुपया रहेगा। लोगों के खाते में यह राशि तो नहीं आयी। कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए की सरकार ने मनरेगा पर एक साल में 35 हज़ार रूपये खर्च किया था जिससे कई मजदूरों को लाभ हुआ था लेकिन तीन साल के मनरेगा के बराबर का धन एक लाख 10 हज़ार रूपये उन्होंने उद्योगपतियों का माफ़ कर दिया। पीएम मोदी पर माल्या व ललित मोदी आदि को लेकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने बसपा पर एक लाइन में कहा कि लोग पहले बसपा को चुने लेकिन कहे हाथी सब खा गया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने सपा को चुना लेकिन अखिलेश पैडल मारते रहे और साईकिल जस की तस खड़ी रही किसी ने पीछे से पकड़ लिया। फिर कहा कि जिन किसानों पर कर्ज है उनका नाम पता और कितना क़र्ज़ है यह कांग्रेस पार्टी घर घर जा कर इकट्ठा करेगी फिर सभी को एक फार्म में भरवा कर मोदी जी के पास भेजा जाएगा ताकि जैसे उन्होंने उद्योगपतियों का एक लाख दस हज़ार करोड़ रूपये का क़र्ज़ माफ़ किया वैसे ही गरीब किसानों का भी माफ़ करें। राहुल ने रानी की सराय बाज़ार में नुक्कड़ सभा को संबोधित किये। हालांकि अपने संबोधनों के बाद आम लोगों के बीच जा कर फोटो खिंचवाने से सुरक्षा की कमान संभाले एसपीजी व एनएसजी को भारी दिककातों का सामना करना पड़ा। हालांकि पहली बार राहुल को लोगों ने मंच से लेकर रोड पर करीब से देख कर प्रफुल्लित भी हुए। जनपद के प्रमुख मार्गों पर फूलों से स्वागत किया गया।
