aajtaktimes

श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्य व प्रतियोगिता पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा द्वारा बयालसी इण्टर कालेज जलालपुर में अघोरेश्वर वाणी ‘चरित्र ही समाज, देश व विश्व की अमूल्य निधि है’ पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह शाखा के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह ने किया जहां सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर एवं वर्तमान पीठाधीश्वर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस बद्री प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डा. अशोक सिंह निदेशक अघोर शोध संस्थान व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेन्द्र सिंह रहे। गुरू वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। वक्ताओं के उद्बोधन के बाद शाखा मंत्री श्री सिंह ने श्री सर्वेश्वरी समूह का परिचय, उद्देश्य एवं प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम अंकिता मौर्य, द्वितीय संजना सिंह, तृतीय सोनल सिंह और जूनियर वर्ग में प्रथम गौरव यादव, द्वितीय अंकिता गुप्ता, तृतीय अंजू कश्यप रहे। इसके अलावा दोनों वर्ग के 10-10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र सिंह प्रवक्ता हिन्दी विभाग ने किया। इस अवसर पर समरजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रेम नरायन सिंह, अजीत, करन रावत, संदीप सिंह, डा. अरविन्द कुमार, गिरीश चन्द्र, रवि श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Related

UP 4355814457542299972

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item