aajtaktimes

जौनपुर से मुम्बई तक चलेगी ट्रेन : मनोज सिन्हा

जौनपुर । रेल एवं दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक नयी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि मार्च 2017 तक एक लाख गांवों को ब्राडबैंड से जोड़ दिया जायेगा। सितम्बर 2018 तक डेढ़ लाख और गांव पूरी दुनिया से जुड़ जायेंगे। वे मंगलवार को टीडी कालेज में शहीद उमानाथ सिंह की 22वीं पुण्यतिथि में शामिल होने आये थे।
मंत्री ने कहा कि जौनपुर के सर्वाधिक लोग मुम्बई में रहते हैं। उन्हें आने जाने में परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर से ट्रेन चलाने में कुछ दिक्कतें होती हैं लेकिन दिक्कतों को दूर कर नयी टे्रन चलाने का पूरा प्रयास होगा। नयी टे्रन चलाने के बाबत महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह ने मांग उठायी थी।
दूरसंचार के स्वतंत्र प्रभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे मनोज सिन्हा ने बीएसएनएस की ध्वस्त व्यवस्था को स्वीकार किया।

Related

World 390732750998322784

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item