सात सितम्बर से शुरु होगा कांग्रेस का प्रदर्शन: सरजू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_89.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब के पैगाम
के साथ कांग्रेस 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में उतरेंगी,
इसी के तहत् कल 6 सितम्बर को रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बुढ़वल शुगर मिल
के सामने मैदान में तथा 7 सितम्बर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों के बीच कांग्रेस पार्टी अपना 2017 चुनावी
प्रोग्राम लांच करेंगी। उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा
के माध्यम से टीम पी.के. के जनपदीय प्रभारी आमिर रियाज तथा प्रीती ने
जनपद मुख्यालय विकास खण्ड फतेहपुर, दरियाबाद, पूरेडलई, निन्दूरा, फतेहपुर
में कांग्रेसजनों के साथ बैठक करने के पश्चात् दी। मो. आमिर ने बताया कि
विधानसभा चुनाव की दावेदारी करने वालों को 10 हजार घरों तक जाकर किसान
रिपोर्ट कार्ड बनवाना होंगा, इसी किसान रिपोर्ट कार्ड मांग पत्र के
माध्यम से कांग्रेस पार्टी किसानों से चुनावी वादा करेंगी और उन्हें
भरोसा दिलायेंगी कि यदि हम आपके सहयोग से सत्ता में आयें तो किसानों का
कर्जा माफ किया जायेंगा, बिजली का बिल आधा किया जायेंगा और फसल का
न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाया जायेंगा और इसी कार्यक्रम के तहत् अखिल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सांसद के नेतृत्व
में देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा निकाली जा रही हैं।