aajtaktimes

मानस कोकिला रुचि शुक्ला द्वारा होगी रामकथा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दुर्गा जागरण समिति अमोलीकला की कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक
सम्पन्न हुई। जिसमें शारदीय नवरात्रि में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी
दी गयी। आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक काशी की विख्यात कथा वाचिका
मानस कोकिला रुचि शुक्ला द्वारा प्रतिदिन संगीतमयी रामकथा का का श्रवण
कराया जायेगा। आगामी 8 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का
आयोजन होगा। जिसमें प्रीति बौछार मुजफ्फरनगर, विनय शुक्ला, प्रमोद पंकज,
फारुख सरल, प्रियंका शुक्ला उन्नाव समेत नामी गिरामी कवि अपनी रचनाओं को
प्रस्तुत करेंगे। 9 अक्टूबर को मां का विशाल जागरण किया जायेगा। 10
अक्टूबर को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 11 अक्टूबर को विशाल शोभा
यात्रा कार्यक्रम स्थल से घाघराघाट तक के प्रस्थान करेगी।

Related

UP 9171809250054437058

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item