इस्लाम मोहब्बत और दोस्ती का पैगाम देता है : मौलाना वसीहसन खां
दहियावर में बुधवार को इमाम बारगाह सैयद रोशन अली में सालाना मजलिस का आयोजन किया गया मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना वसी हसन खां प्रोफ़ेसर वसीका अरबी कॉलेज फैजाबाद ने कहा इस्लाम धर्म मोहब्बत और अमन का पैगाम देता है हमें अपने परिवार में मिलकर रहना चाहिए क्योंकि यही पैगाम मोहम्मद साहब ने भी दिया । मौलाना ने सऊदीअरब के मुफ्ती के उस फतवे का खंडन किया जिसमें उसने यजीद को सही कहा मौलाना ने कहा उस मुफ्ती को क्या मालूम की इमाम हुसैन क्या है मौलाना ने आगे कहा इमाम हुसैन उस महान इंसान का नाम है जिसने दुनिया को मानवता का पाठ सिखाया और इस बात को बताया कि अगर तुम्हारे सामने तुम्हारा दुश्मन भी आकर कोई सवाल करे तो उसके सवाल को न ठुकराना बल्कि उसके सवाल को पूरा करने की कोशिश करना और ऐतराम के साथ पेश आना यही इस्लाम और इंसानियत का पाठ है आखिर में मौलाना ने शहीदे आजम इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के दूत जनाबे मुस्लिम इब्ने अकील जिनको इमामे हुसैन ने कूफे की तरफ अपना दूत बनाकर भेजा था उनके मसाईब पढ़े जिससे मोमिनीन की आंखें आंसुओं से छलक आई आखिर में मौलाना ने मुल्क में अमन शांति की दुआ कराई और भगवान से प्रार्थना की की बारिश का पानी बरसा कर हमारे ऊपर अपनी रहमत नाजिल करें ।
मजलिस में मुख्य रूप से मौलाना मोहम्मद कमर इमाम जुमा दहियावर ,मौलाना सना अब्बास, जीशान हैदर ताजपूरी ,मजहर अब्बास , परवेज, शमसुल हसन , तज्जू प्रधान ,नज्जू और शबीह हैदर उपस्थित रहे
आखिर में जनाब मन्नन चाचा ने तमाम आने वालों का शुक्रिया अदा किया ।
