aajtaktimes

साथी की समस्या को लेकर एसपी से मिला शिक्षकों का दल

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम के नेतृत्व में आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक सौंपते हुये शिक्षकों ने मांग किया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़ौली नोनियान के शिक्षक विनोद कुमार के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान राम लोचन चौहान को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाय। आरक्षी अधीक्षक ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समस्या को सुनते हुये थानाध्यक्ष सिकरारा को ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में जिला महामंत्री डा. अतुल प्रकाश यादव, वाराणसी मण्डल के मंत्री यशवंत सिंह, शिव कुमार सरोज, डा. श्याम शरण सिंह, डा. विजय बहादुर सिंह, लल्लन उपाध्याय, लाल साहब यादव, मो. कैश, लाल बहादुर यादव, जय प्रकाश यादव, राम मिलन, मो. इश्तियाक, डा. सतीश सिंह आदि शामिल रहे।

Related

UP 4089860430409901264

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item