जौनपुर की सीमा से जिला मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_963.html
जौनपुर। जनपद के कर्मठ कार्यकर्ता श्रवण जायसवाल को मुलायम सिंह यादव यूथ
ब्रिगेड का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को प्रथम गृह जनपद
आगमन पर सपाजनों सहित समर्थकांे, व्यापारियों ने माल्यार्पण करके जोरदार
स्वागत किया। मालूम हो कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष
गौरव दूबे ने श्री जायसवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। इस
जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिये श्री जायसवाल का रविवार को जनपद आगमन हुआ
जिसकी जानकारी होने पर जौनपुर-सुल्तानपुर सीमा पर सिंगरामऊ बाजार में
पार्टीजनों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बदलापुर में अशोक यादव, राय
साहब यादव, अजय यादव अज्जू, धनियामऊ में अंसार अहमद के नेतृत्व, नौपेड़वा
बाजार में संघर्ष यादव, विपिन यादव, अशोक आजाद की संयुक्त अगुवाई, शम्भूगंज
में कमलेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, कपिलदेव यादव के नेतृत्व, अलीगंज में
कृष्ण कुमार यादव, धर्मेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व, कलीचाबाद में मुकेश
यादव, रंजीत सोनकर, अबूसाद अहमद, रिंकू यादव एवं नईगंज में छात्रसभा के
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास यादव, सुशील यादव, लक्ष्मीकांत यादव की
अगुवाई मंे श्री जायसवाल का स्वागत हुआ। नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर राजन
यादव, राहुल त्रिपाठी, जमाल बासित खां, पिण्टू यादव, फैयाज अहमद, इरफान
मंसूरी की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कोतवाली
चौराहे पर अनवारूल हक, व्यापारी नेता विवेक सिंह, मो. दानिश, राजेश यादव,
अमरनाथ मोदनवाल, राम संजीवन मोदनवाल सहित सैकड़ों समर्थकों व व्यापारियों ने
स्वागत किया। अन्त में जिला कार्यालय पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन हुआ
जहां लोगों ने पार्टी सुप्रीमो के प्रति आभार जताते हुये श्री जायसवाल को
बधाई दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी ने कहा कि पार्टी
नेतृत्व ने श्रवण जायसवाल जैसे जुझारू कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर
सभी नौजवान कार्यकर्ताओं में संदेश देने का काम किया है। कार्यक्रम की
अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष गजराज यादव व संचालन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष
निजामुद्दीन अंसारी ने किया। लोगों के स्वागत से अभिभूत श्री जायसवाल ने
कहा कि पार्टी सुप्रीमो द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा।
इस अवसर पर राजन यादव, राहुल त्रिपाठी, मजहर आसिफ, कृष्ण कुमार यादव,
कुंवर रोहित यदुवंशी, लालचन्द्र यादव, अमर बहादुर सेठ, अशोक साहू, अमित
यादव, रवीन्द्र यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव, जीशान अहमद, नीरज कश्यप,
मुन्ना यादव, राज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
