aajtaktimes

विद्या मन्दिर में किया गया पौधरोपण

जौनपुर। पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़-पौधों की अहम् भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिये। स्वस्थ पर्यावरण के लिये पेड़ जरूरी है। उक्त बातें बदलापुर क्षेत्र के भाजपा नेता तुलसी राम केवट ने शनिवार को क्षेत्र के ब्रह्मदेव बालिका विद्यालय ऊदपुर गेल्हवा में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि वृक्षों की देखभाल पुत्रों की तरह करनी चाहिये। वृक्षों से प्राप्त आक्सीजन से ही स्वस्थ जीवन की कल्पना की जा सकती है। इसके पहले विद्यालय परिवार के साथ उन्होंने परिसर में पेड़ लगाया। इस अवसर पर प्रबन्धक सुनील शुक्ल, राम सकल बिन्द, भारत केवट, राधेश्याम निषाद, सुनील सिंह, प्रवेश यादव, मनोज शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7034000569497761642

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item