aajtaktimes

नहीं थम रही SP में कलह, शिवपाल यादव ने रामगोपाल के भांजे को पार्टी से निकाला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में चाचा-भतीजे की कलह अभी पूरी तरह थमती नहीं दिख रही। प्रदेश अध्यक्ष बनते ही शिवपाल सिंह यादव ने पहली कार्रवाई रामगोपाल के रिश्तेदार पर की। रविवार को पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटों बाद ही शिवपाल ने एम.एल.सी. अरविंद प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

एम.एल.सी. अरविंद यादव मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल के सगे भांजे हैं। वह अरविंद मैनपुरी से विधान परिषद सदस्य हैं। उन्हें इसी साल एम.एल.सी. बनाया गया था। एम.एल.सी. अरविंद प्रताप यादव पर आरोप है कि वह अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करने की गतिविधियों में शामिल थे।

वहीं शिवपाल ने इटावा के पूर्व प्रधान अखिलेश कुमार यादव को भी पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने और अनुशासनहीन आचरण के कारण सपा से निष्कासित कर दिया।

उधर पार्टी कार्यालय के डा. लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में कहीं गुटबाजी नही होनी चाहिए व गुटबाजी करने वाले के लिए पार्टी में जगह नही है। उन्होंने कहा कि नारे पहले समाजवादी पार्टी, नेताजी और फिर मुख्यमंत्री के लगाने चाहिए।

Related

UP 7007698073436761175

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item