यूपी में 1 IAS और 5 PCS अधिकारिकयों का तबादला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/1-ias-5-pcs.html
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश प्रशासन प्रबंधन अकादमी के निदेशक तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त कुमार कमलेश को समान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। लखनऊ में तैनात अपर मनोरंजन आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद सिंह को सूचना विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है जबकि लखनऊ में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के उप सचिव राजितराम प्रजाप्रति को पीलीभीत का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इलाहाबाद के अपर मंडलायुक्त जितेन्द्र कुमार को इटावा में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है ,जबकि इलाहाबाद में तैनात संघ लोकसेवा आयोग के संयुक्त सचिव सोमदत्त मौर्या को प्रतापगढ में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है तथा ओम प्रकाश श्रीवास्तव का प्रतापगढ में अपर जिलाधिकारी के पद पर किए गए तबादले को संशोधित करते हुए अब उन्हे इलाहाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया।

