वाराणसी के राजघाट पुल पर मची भगदड़, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई बुरी तरह जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/12_15.html

एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है.हादसों की हालत को देख कर लग रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इन घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि हादसे में शिकार लोग बाबा जय गुरुदेव के समागम में पहुंचे थे. हादसा वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर हुआ. इस कार्यक्रम में शिरकत करने हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे हुए थे.
दुखद बात है कि इस हादसे को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था. स्थानीय लोगों का कहना कि पुलिसवाले की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ.
हादसे के बाद से राजघाट पुल पर भीषण जाम लगा हुआ है. इस बीच वाराणसी और चंदौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
